जब मैं HR रूम में गया,
वहाँ दो लोग बैठे थे—HR और कंपनी के Director।
उनके चेहरे पर “हम मजबूर हैं” वाली मुस्कान थी।
Director ने कहा:
“हमारी कंपनी restructuring कर रही है…
और दुर्भाग्य से आपकी position अब required नहीं है।”
बस।
ये दो लाइनें और मेरी 4 साल की नौकरी एक ही पल में खत्म।
कंधों से जैसे किसी ने पूरा भार खींच लिया हो।
कहने को उन्होंने कहा:
"हम आपका experience letter देंगे"
"आप अच्छे employee थे"
"हमारी financial condition खराब है"
पर इन बातों से दर्द कहाँ कम होता है?
0 Comments
Thanks for Commenting on our blogs, we will revert back with answer of your query.
EmojiThanks & Regards
Sonu Yadav